{"_id":"69c967c1197a703e6c0f0909","slug":"kalraj-will-be-honored-with-ghazipur-gaurav-samman-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-149705-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गाजीपुर गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे कलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गाजीपुर गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे कलराज
शहर के पीरनगर स्थित के पांडेय काॅलोनी में आयोजित साहित्य चेतना समाज की बैठक में बैठक में शामिल
Link Copied
विज्ञापन
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक हीराराम गुप्ता के पीरनगर स्थित पांडेय कॉलोनी आवास पर हुई। इसमें पांच अप्रैल को गाजीपुर नगर के बंधवा स्थित एक लॉज में होने वाले संस्था के 41वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव-2026) की तैयारियों पर चर्चा की गई।
Trending Videos
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने बताया कि जनपद की सैदपुर तहसील के मलिकपुर गांव के मूल निवासी व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलराज मिश्र का लगभग छह दशकों का स्वच्छ सामाजिक व राजनीतिक जीवन रहा है। इस दौरान वे राजनीति में निरंतर सक्रिय रहते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार में मंत्री रहने के अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल पद को भी सुशोभित किया। प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बाल कलाकार आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से राजीव कुमार मिश्र, शशिकांत राय, आनंद प्रकाश अग्रवाल, मनोज सिंह, किशोर ओझा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ. रविनंदन वर्मा एवं संचालन संजीव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।