सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laborer from Khanpur engaged in road construction dies in Jaunpur.

Ghazipur News: जौनपुर में सड़क निर्माण में लगे खानपुर के मजदूर की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Laborer from Khanpur engaged in road construction dies in Jaunpur.
जौनपुर जनपद में सड़क निर्माण के दौरान मजदूर की मौत------मृतक  मखंचू बिंद। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के जमीन संदल गांव निवासी मजदूर मखंचू बिंद (40) की जौनपुर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से रविवार की रात मौत हो गई। सोमवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े।

जमीन संदल निवासी कतर बिंद ने बताया कि पुत्र मखंचू बिंद जौनपुर जनपद के केराकत क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तहत बन रही पिच सड़क पर मजदूरी कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे कार्य के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों और ठेकेदार ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया। बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को शव गांव पहुंते ही पत्नी सुखिया देवी, चार बेटियां सुनीता, करैली, आशा व उषा और पिता कतर बिंद के बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि मखंचू बिंद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed