सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Possession of land secured; two detained for resisting.

Ghazipur News: भूमि पर दिलाया कब्जा, विरोध करने पर दो हिरासत में

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Possession of land secured; two detained for resisting.
विज्ञापन
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद के मामले में सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्ष को उसकी हिस्सेदारी की जमीन पर कब्जा दिलाया। कार्रवाई के दौरान विरोध और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायत और पूर्व में कराई गई पैमाइश के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर नापी कराई। इसके बाद रमाशंकर, एकनाथ चौहान और मनोज चौहान को उनकी हिस्सेदारी की भूमि पर कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए दावा किया कि संबंधित भूमि पर न्यायालय का स्थगन आदेश लागू है। इस पर राजस्व अधिकारियों ने अभिलेखों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि स्थगन आदेश दूसरी भूमि पर है। कब्जा दिलाई जा रही भूमि आराजी संख्या दूसरी है। दुल्लहपुर थाना वागीश विक्रम सिंह के अनुसार विरोध के दौरान कुछ लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया और पुलिस व राजस्व टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व अभिलेखों और पैमाइश रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पात्र पक्ष को उसकी भूमि पर वैधानिक रूप से कब्जा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed