सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Layers of History Buried at Dhanwa: BHU Team to Conduct Scientific Investigation

Ghazipur News: धांवा में दबी इतिहास की परतें, बीएचयू की टीम करेगी वैज्ञानिक पड़ताल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Layers of History Buried at Dhanwa: BHU Team to Conduct Scientific Investigation
धांवा में मिले प्राचीन अवशेष। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक का धांवा गांव इन दिनों अपने भीतर छिपे इतिहास को लेकर चर्चा में है। गांव में लगातार मिल रहे प्राचीन अवशेषों ने अब विशेषज्ञों का ध्यान खींच लिया है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की टीम जल्द ही यहां पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन करेगी।
Trending Videos

विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विराग सोनटके के मुताबिक, गांव से मिले अवशेषों के चित्रों के अध्ययन में यहां प्राचीन बसावट के संकेत मिले हैं। मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे टीले, तालाब के बीच स्थित टापू जैसे ढांचे और खेतों से निकलने वाले पुरावशेष इस क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों के लिए ये अवशेष कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन अब तक यह सिर्फ लोककथाओं और अनुभवों तक ही सीमित थे। समाजसेवी सिद्धार्थ राय बताते हैं कि खेतों में खुदाई के दौरान चमकदार पत्थर और पुराने बर्तन मिलना यहां आम बात है। कई बार कुओं की खुदाई में भी प्राचीन वस्तुएं निकल चुकी हैं। कुछ लोग इसे राजा मांधाता के समय से जोड़ते हैं, जबकि कुछ इसे उससे भी अधिक प्राचीन मानते हैं। अब बीएचयू की टीम के आगमन से इन कयासों को ठोस आधार मिलने की उम्मीद जगी है। यदि अध्ययन में यहां किसी प्राचीन सभ्यता या बसावट के प्रमाण मिलते हैं, तो धांवा गांव न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल के रूप में उभर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed