सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lineman accused in Vineet Rai murder case dismissed

Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड का आरोपी लाइनमैन बर्खास्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lineman accused in Vineet Rai murder case dismissed
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के होटल एसोसिएशन अध्यक्ष व बिंदु होटल मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड का आरोपी रहमान अली उर्फ गोल्डेन बिजली निगम में पीरनगर स्थित उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग लाइन मैन के पद पर तैनात था। बुधवार को अधीक्षण अभियंता ने उसे बर्खास्त कर दिया।

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय हत्याकांड के दो आरोपी शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डेन को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी हुई। रहमान अली शहर के पीरनगर स्थित उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग लाइनमैन के पद पर तैनात था। वह अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बिना ही 30 मई से अनुपस्थित चल रहा था। साथ 16 जून को विनीत राय हत्याकांड का आरोपी होने की जानकारी हुई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस सख्त कदम उठाते हुए आउटसोर्सिंग कर्मी रहमान अली उर्फ गोल्डेन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed