सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mosquito-Repellent Incense Sticks Can Become a Cause of Illness

Ghazipur News: मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती हैं बीमारी की वजह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mosquito-Repellent Incense Sticks Can Become a Cause of Illness
विज्ञापन
गाजीपुर। गर्मी बढ़ने के साथ मच्छरों से बचाव के लिए घरों में इस्तेमाल होने वाली अगरबत्तियों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। बाजार में मिलने वाली कई मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में डाइमेफ्लूथ्रिन और मेपरफ्लूथ्रिन जैसे रसायनों का उपयोग किया जाता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसीन विभाग के डॉ. नारायन पांडेय के अनुसार, इन अगरबत्तियों से निकलने वाला धुआं सीधे शरीर के कई अंगों पर असर डालता है और लंबे समय तक उपयोग से गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। डॉ. पांडेय ने बताया कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या एलर्जी के मरीजों के लिए यह धुआं अधिक खतरनाक होता है। बंद कमरे में अगरबत्ती जलाने से धुआं जमा हो जाता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मच्छरों से बचाव जरूरी है, लेकिन इसके लिए सुरक्षित उपाय अपनाना भी उतना ही जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed