{"_id":"69f4f3f76a9e83b179089874","slug":"new-power-cut-schedule-implemented-amidst-increased-summer-load-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-151630-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गर्मी में बढ़े लोड के बीच कटौती का नया शेड्यूल लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गर्मी में बढ़े लोड के बीच कटौती का नया शेड्यूल लागू
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। गर्मी के मौसम में बढ़ते विद्युत भार और पावर ग्रिड पर बढ़ते दबाव को देखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव किया है। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार से नया आपूर्ति शेड्यूल लागू हो गया है, जो 31 मई तक प्रभावी रहेगा। नए शेड्यूल के तहत प्रतिदिन दो चरणों में कुल छह घंटे बिजली कटौती की जाएगी। विभाग की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार सुबह 7:15 बजे से 11:15 बजे तक चार घंटे और दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक दो घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तापमान बढ़ने के साथ बिजली की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे पावर ग्रिड पर दबाव बढ़ गया है। ग्रिड फेल होने की आशंका को कम करने और आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस व्यवस्था का असर वितरण खंड चतुर्थ के अंतर्गत आने वाले दो विद्युत उपकेंद्रों और उनसे जुड़े नौ फीडरों पर पड़ेगा। इसके चलते करीब 60 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस खंड में करीब 15 हजार से अधिक घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के उपभोक्ता जुड़े हैं। ऐसे में सभी को निर्बाध आपूर्ति देना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन के निर्देश पर नया शेड्यूल लागू किया गया है। सभी उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं और एसएसओ को समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपूर्ति प्रणाली सुचारु बनी रहे।
Trending Videos