सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No response received from Shankar, the ringleader of the Katra gang.

Ghazipur News: कटरा गैंग के सरगना शंकर का नहीं आया जवाब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
No response received from Shankar, the ringleader of the Katra gang.
विज्ञापन
गाजीपुर। बिना नक्शा स्वीकृति के ही विनियमित क्षेत्र में मकान बनाने वाले विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी और कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय की ओर से शुक्रवार को नोटिस का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। हालांकि कमलेश के भाई संजय ने आपत्ति दाखिल करने के साथ ही नक्शा पेश करने का समय मांगा, जिस पर एक सप्ताह का समय मिला। वहीं, शंकर को भी स्पष्टीकरण का एक सप्ताह का समय मिला है।

विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से सख्ती की जा रही है। बिना नक्शा स्वीकृति के विनियमित क्षेत्र में घर बनाने पर शंकर पांडेय और कमलेश बिंद के भाई संजय बिंद को प्रशासन ने पहले आठ जून को नोटिस जारी करते हुए 12 जून तक स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर एसडीएम/नियत प्राधिकारी रविश गुप्ता ने बताया कि शंकर पांडेय के परिवार को जवाब के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। वहीं, संजय बिंद ने आपत्ति दाखिल की है। नक्शा पेश करने के लिए समय मांगा है, एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

तीन बार समय नहीं मिला जवाब, चौथी बार मौका
कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। इधर, उपजिलाधिकारी/नियत प्राधिकारी रविश गुप्ता ने बीते आठ जून को नोटिस जारी कर 12 जून तक जवाब मांगा था। इसके बाद 12 जून का समय बीत गया, जिसके बाद 15 जून तक का समय दिया गया था। इस पर भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद 19 जून तक का भी समय दिया गया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर चौथी बार मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed