सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notices Issued to Five Revenue Inspectors for Negligence

Ghazipur News: लापरवाही पर पांच राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Notices Issued to Five Revenue Inspectors for Negligence
विज्ञापन
जमानिया। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में रुचि न लेना और कार्य में प्रगति न दिखाना पांच राजस्व निरीक्षकों को भारी पड़ गया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने तहसील में कार्यरत पांच राजस्व निरीक्षकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी है।
Trending Videos


उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के क्रम में तहसील स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य एक विशेष अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य की देखरेख और पर्यवेक्षण के लिए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक दिन फार्मर रजिस्ट्री कार्य का ऑनलाइन अवलोकन किया जा रहा है, जिसमें पाया गया कि बार-बार के निर्देशों के बावजूद कई क्षेत्रों में कार्य की स्थिति अत्यंत निराशाजनक है। कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में राजस्व निरीक्षक नशीमूला, शाहआलम, द्वारिका नाथ दुबे, रामराज और अजय यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed