सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   opposing party is preventing me from taking possession of the land

Ghazipur News: साहब, तीसरी बार लगा रही हूं गुहार...विपक्षी जमीन पर नहीं लेने दे रहा है कब्जा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
opposing party is preventing me from taking possession of the land
मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में फरियादियों की समस्या सुनतें डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी डॉ. ईरज राजा।
विज्ञापन
गाजीपुर। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद की सातों तहसीलों में संर्पूण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 404 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 43 का निस्तारण हो पाया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुहम्मदाबाद तहसील में किया गया। डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में 88 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 15 का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में टड़वा निवासी मंजू राय ने डीएम, एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि वह तीसरी बार प्रार्थना-पत्र दे रही हैं। खतौनी में नाम चढ़ जाने के बाद भी विपक्षी जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहा है।
Trending Videos

हरिवल्लमपुर उर्फ अलावलपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने कहा कि वह दूसरी बार प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत जल निगम द्वारा पानी टंकी एवं पाइप बिछाने का काम कराया गया है। लेकिन, आज तक उसे पूर्ण रूप से संचालित नहीं किया गया है। इसके कारण घरों में पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है। पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद नगर निवासी अजय बहादुर सिंह यादव ने कहा कि मौजा बहोरनपाह देहाती मे सरकारी नलकूप की संख्या 21 है, जिसकी नाली पूरब और उत्तर दिशा की ओर जाती है। नालियों के क्षतिग्रस्त होने के कारण खेतों में पानी भर जाने से फसलों को काफी क्षति पहुंच रही है। आदिलाबाद निवासी राम सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे घर के पास ट्रांसफाॅर्मर है जिसमे हमारी जमीन से होकर 11 हजार वोल्टेज का तार गया है जहां लड़के खेलते है जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। उन्होंने ट्रांसफाॅर्मर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। वहीं तहसील सदर में 65 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। सात का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनिया में 82 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में 38 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से चार का निस्तारण किया गया। तहसील जमानिया में 56 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में 33 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर दो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 42 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं की छोटी-छोटी समस्याएं, जिनका तत्काल निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed