{"_id":"6a739a008d134c28d30536f7","slug":"paid-tribute-on-janeshwar-mishras-birth-anniversary-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-157495-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर किया नमन
विज्ञापन
सपा कार्यालय समता भवन में जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते जिलाध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सपा की ओर से बुधवार को समता भवन कार्यालय में समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता प्रो. श्रीकांत पांडेय ने जनेश्वर मिश्र को जन सरोकारों और आंदोलनों से जुड़े नेता के रूप में याद किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें समाजवादी आंदोलन का प्रमुख स्तंभ बताया। पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सरलता और सादगी के प्रतीक थे। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि उन्होंने आजीवन बाह्य आडंबर और अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल, रविंद्र प्रताप यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां, तहसीन अहमद, पुनीता यादव खुश्बू, सुनीता यादव, डॉ. समीर सिंह, विजयशंकर यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जयराम भारती ने किया।
जमानिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को पार्टी के विधानसभा कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी की मासिक बैठक भी हुई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने की। उन्होंने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। राजेंद्र बनवासी ने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। बैठक में आगामी 10 तारीख को पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दिनेश यादव, श्रीराम यादव, तौकीर खां, प्रमोद यादव, विजय यादव, रजनीकांत यादव, सद्दाम खां, अनिल पांडे, सरोज, गोलू आदि मौजूद रहे। संचालन रिशु यादव ने किया।
गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुश्बू ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक स्थित चकिया गांव में समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। उन्होंने ग्रामीणों और ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के विचारों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। साथ ही लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों से जुड़ने की अपील की। आयोजन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यशवंत पांडेय के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान ताराचंद पांडेय, प्रेमचंद्र पांडेय, तेजभान पांडेय, श्रीकांत पांडेय, इंद्रजीत पांडेय, संतोष पांडेय, गोविंद पांडेय, नितेश पांडेय, होशियार पांडेय आदि मौजूद रहे।