सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pharmacist had been working for 11 years on a fake appointment order

Ghazipur News: फर्जी नियुक्ति आदेश पर 11 साल से नौकरी कर रहा था फार्मासिस्ट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist had been working for 11 years on a fake appointment order
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग में करीब 11 साल से फर्जी नियुक्ति आदेश पर नौकरी कर रहे एक फार्मासिस्ट पर सीएमओ के निर्देश पर जखनिया सीएचसी अधीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बीते 16 अप्रैल को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजा कि बीते 28 मार्च को आए साक्ष्य की जांच में पाया गया फार्मासिस्ट रामऔतार का नियुक्ति आदेश 25 अगस्त 2015 काे पैरामेडिकल अनुभाग में उपलब्ध डिस्पैच रजिस्टर से दर्ज नहीं किया गया है। नियुक्ति आदेश पूरी तरह से फर्जी है।
Trending Videos

महानिदेशक ने सीएमओ को निर्देशित किया कि फार्मासिस्ट रामऔतार के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए तत्काल जानकारी दें। महानिदेशक का पत्र आते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ ने जखनिया सीएचसी के अधीक्षक को पत्र भेजकर निर्देश दिया कि जखनिया में तैनात रामऔतार से किसी प्रकार का राजकीय कार्य न कराया जाए और न ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं किसी प्रकार वेतन का भुगतान न किया जाए। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जखनिया सीएचसी के अधीक्षक और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश पासवान ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर बीते 28 अप्रैल को फर्जी नियुक्ति आदेश पर नौकरी करने वाले फार्मासिस्ट रामऔतार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भुड़कुड़ा कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि जखनिया सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर फर्जी नियुक्ति आदेश पर फार्मासिस्ट के पद पर नौकरी करने वाले रामऔतार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
शासन द्वारा जारी निर्देश पर जखनिया सीएचसी पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात रामऔतार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फार्मासिस्ट फर्जी नियुक्ति आदेश पर नौकरी कर रहा था। जखनिया सीएचसी अधीक्षक रामऔतार के खिलाफ भुड़कुड़ा कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। - डॉ. एसके पांडेय, सीएमओ गाजीपुर
फर्जी तरीके से तैयार किया था नियुक्ति पत्र
गाजीपुर। महानिदेशक ने जारी पत्र में बताया कि बीते मार्च में सीएमओ कार्यालय से उपलब्ध कराए गए साक्ष्य की जांच में पाया गया कि पैरामेडिकल अनुभाग में उपलब्ध डिस्पैच रजिस्टर में नियुक्ति आदेश निकला ही नहीं है। यहीं नहीं रामऔतार फर्जी तरीके से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed