{"_id":"6a4f6665f3ba1cf8ac0e0887","slug":"police-registered-case-against-four-miscreants-for-attacking-student-with-knife-in-ghazipur-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नकाबपोश बदमाशों ने भेड़ चरा रहे छात्र पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर; चार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नकाबपोश बदमाशों ने भेड़ चरा रहे छात्र पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर; चार के खिलाफ एफआईआर
Thu, 09 Jul 2026 02:44 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:44 PM IST
सार
Ghazipur News: छह नकाबपोश बदमाशों ने नहर किनारे भेड़ चरा रहे छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घटना में युवक घायल हो गया। घरवालों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घायल का इलाज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में बृहस्पतिवार सुबह छह नकाबपोश युवकों ने नहर किनारे भेड़ चरा रहे छात्र अरुण पाल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ तीन बार हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल छात्र के बड़े भाई यशवंत पाल ने बताया कि गगरन गांव निवासी 16 वर्षीय अरुण पाल सुबह नहर के पास भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे छह नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया और पीठ पर चाकुओं से तीन वार कर दिए। हमले में लहूलुहान होकर अरुण मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
घायल छात्र के बड़े भाई ने बताया कि अरुण क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में दसवीं की पढ़ाई करता है। बताया कि कुछ दिन पहले अरुण के दोस्तों का आरोपियों से मारपीट का विवाद हुआ था। आरोपियों को शक था कि अरुण भी उस घटना में शामिल था, जबकि उसका उस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। इसी गलतफहमी और पुरानी रंजिश में उसे निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन घायल छात्र को नगसर थाने ले गए, जहां से पुलिस सुरक्षा में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि छात्र की पीठ पर तीन गहरे चाकू के घाव हैं। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
नगसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।