फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Practice yoga before sunrise to stay healthy: Anoop

सूर्योदय से पूर्व करें योगाभ्यास, रहेंगे स्वस्थ : अनूप

Mon, 03 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Practice yoga before sunrise to stay healthy: Anoop
स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर साइकिल यात्रा निकालते लोग। स्रोत संगठन - फोटो : 1
नगर के बड़े चौराहे से रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा को गोपीगंज सीएचसी के डॉ. एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने साइकिल चलाकर स्वस्थ्य रहने का मंत्र दिया। यात्रा पड़ाव, चकपरौना, जंगीगंज होते हुए मां शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज दवनपुर पहुंची। प्रधानाचार्य अनूप द्विवेदी टीम के साथ लोगों का स्वागत किया। परिसर में 5 पौध रोपे। कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है। देश का एक-एक युवा शारीरिक और मानसिक रूप से वज्र के समान सुदृढ़ और स्वस्थ नहीं होगा, तब तक अखंड भारत की प्रगति और परम वैभव की कल्पना असंभव है। सूर्योदय से पूर्व योग एवं प्राणायाम करें। यात्रा कलनुआ, महुआरी, जंगलपुर, भगेलीपुर होते हुए इंटर कॉलेज पहुंची। इसमें प्रवीण श्रीवास्तव, संजय पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, सत्यम मिश्रा, यश शुक्ला, शिवम, अंकित, राहुल, संगम, हिमांशु कुमार, प्रमोद मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed