फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pregnant women, children, and adolescent girls were vaccinated.

Ghazipur News: गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों का किया टीकाकरण

Thu, 13 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women, children, and adolescent girls were vaccinated.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह के अंतर्गत आने वाले सभी 29 उपकेंद्रों पर बुधवार को नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविरंजन ने बताया कि 82 गर्भवती महिलाओं, एक वर्ष तक के 168 बच्चों, एक वर्ष से अधिक उम्र के 78 बच्चों और 22 किशोरियों को टीडी का टीका लगाया गया। इसके अलावा 54 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेमप्रकाश राय ने बताया कि पिछले चार माह से चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक मरदह ब्लॉक में लक्ष्य के सापेक्ष 81 प्रतिशत किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने नसरतपुर, पलिया और पारा स्थित सत्र स्थलों का निरीक्षण किया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ने मरदह, नोनरा, डोड़सर और सिंगेरा तथा एआरओ गौरव कुमार सिंह ने बेलसड़ी और गोविंदपुर सत्र स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed