फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prime accused in the kidnapping case of a deaf-mute girl arrested; shot in both legs.

Ghazipur News: मूक-बधिर बालिका अपहरणकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोलीं

Thu, 13 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Prime accused in the kidnapping case of a deaf-mute girl arrested; shot in both legs.
मुहम्मदाबाद क्षेत्र की मूक-बधिर बालिका के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे संजय बिंद को पुलिस ने बुधवार को अहिरौली क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 39 वर्षीय संजय बिंद पुत्र बुच्ची बिंद के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सदर क्षेत्र के बकराबाद में रहता था, जबकि पूर्व में मुहम्मदाबाद क्षेत्र में निवास करता था। पुलिस के अनुसार, वह मुहम्मदाबाद क्षेत्र में मूक-बधिर बालिका के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी है और घटना के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार की रात को सैदपुर कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह को आरोपी के अहिरौली क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ शुभम वर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार संजय बिंद के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 13-14 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। जिसमें लूट, अपहरण, अपहरण के प्रयास आदि के मुकदमे हैं। बताया कि कुछ दिनों पूर्व नोनहरा से एक लड़की को अगवा करने का प्रयास किया था लेकिन वो बचकर भाग गई थी। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास और पूर्व में दर्ज मुकदमों की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुआ। साथ ही 6 राउंड खोखा भी मिला। उसने पुलिस पर करीब 6 राउंड फायर किया है। मूक-बधिर बालिका के अपहरण के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अपहरण की घटना में उसकी भूमिका, उसके साथियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाएगी। साथ ही उसके खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमों के संबंध में भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed