{"_id":"69bd995b8b14f1eda904afb4","slug":"principal-suspended-on-charges-of-making-children-carry-bricks-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-149175-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बच्चों से ईंट ढुलवाने के आरोप में प्रधानाचार्य सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बच्चों से ईंट ढुलवाने के आरोप में प्रधानाचार्य सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। खानपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिझवल में बृहस्पतिवार को बच्चों से ईंट ढुलवाने का मामला आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। वहीं चार अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। स्कूल परिसर में चल रहे कार्य के दौरान बच्चों से ईंट उठवाकर काम कराने का किसी ने इसका वीडियो और फोटो बनाकर सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया और मामला तूल पकड़ लिया।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल भेजा जाता है, न कि उनसे मजदूरी कराने के लिए। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस मामले को लेकर सैदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय ने बताया कि कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही चार अन्य अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos