सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Proud family remember the martyrs

गर्वित परिजनों ने िकया शहीदों को याद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Proud family remember the martyrs
विज्ञापन
मरदह के देऊपुर गांव में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद हरेंद्र यादव स्मारक पर विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहीदों के बलिदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।
Trending Videos

मालूम हो कि साल 1999 में भारत एवं पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त होने के उपरांत प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में जनपद के छ: जवान कमलेश सिंह, शेषनाथ सिंह यादव, संजय कुमार सिंह यादव, मुहम्मद इश्तियाक खां, रामदुलार यादव, जयप्रकाश यादव शहीद हुए थे। इन्हीं शहीद जवानों की स्मृति में गांव स्थित शहीद हरेंद्र यादव स्मारक पर विजय दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित लोगों द्वारा स्मारक सहित हरेंद्र यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद हरेंद्र यादव की माता प्रभावती देवी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीमा की रखवाली करने वाला देश का प्रत्येक जवान हर मां का बेटा, जो अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की सेवा करें, वह संपूर्ण भारत का बेटा है। मैंने अपना बेटा खोया उसका दर्द है मुझे, लेकिन गर्व भी है कि भारत माता की रक्षा के लिए मेरे बेटे ने कुर्बानी दी। इस मौके पर श्रद्धांजलि देने वालोें में ग्राम प्रधान माया यादव, लालजी यादव, रामप्रताप यादव, नागेंद्र यादव, पंकज कुमार राय, उषा यादव, प्रेमा देवी, अभिषेक यादव, शेरू यादव, विशाल यादव, विश्वजीत यादव, मनीष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed