{"_id":"6a78cd34a4a8859d050fe214","slug":"resolved-to-awaken-political-consciousness-in-society-ghazipur-news-c-191-1-svns1017-147031-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: समाज में राजनीतिक चेतना जगाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: समाज में राजनीतिक चेतना जगाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
वैश्य हलवाई महासभा के कार्यक्रम मे बोलते सेवानिवृत्त जज अंगद प्रसाद। स्रोत- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा की ओर से भदोही में रविवार को आयोजित वैचारिक कुंभ में कई प्रांतों और उप्र के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सभी उपजातियों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ समाज के लोगों में राजनीतिक चेतना जगाना रहा। लखनऊ से आए राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि स्वजातीय कार्यक्रम में युवाओं को भी जोड़ें और सभी घटक मिल कर समाज के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन हो युवा और अनुभवी पीढ़ी को जोड़ना समय की मांग है। कहा कि संगठन और वैश्य मोदनवाल समाज के सशक्तीकरण के लिए राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
महासभा के मुख्य संरक्षक बेचूलाल गुप्ता ने कहा कि हमें एकता के साथ-साथ शिक्षा और आधुनिकता को अपनाना होगा। सभी को प्रदेश, भाषा, उपजाति से ऊपर उठकर हलवाई वैश्य बनना होगा। इसी से सबका भला संभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि हम केवल मिठाई नहीं बनाते, हम लोगों की खुशियों को आकार देते हैं। जन्म से लेकर त्योहार तक हमारी मेहनत हर खुशी का हिस्सा होती है। लेकिन समय आ गया है कि हम अपने और समाज के लिए भी समय निकालें। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त जज अंगद प्रसाद ने कहा कि वैचारिक क्रांति के लिए अनुभवी लोगों को आगे आना होगा। युवाओं को समाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को प्रयास करना होगा। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.प्यारे लाल गुप्ता (मुंबई), एसके गुप्ता (श्रीगंगानंगर), सुरेश श्याम सुंदर गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता (जबलपुर) ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एसपी गुप्ता, आनंद कुमार, धर्मपाल गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार मोदनवाल, रमेश कुमार मोदनवाल, सुभाष चन्द्र मोदनवाल, विनय गुप्ता, सतीश चंद्र माैज्ूद रहे।