{"_id":"69e137b2e310441897024049","slug":"sdo-and-je-suspended-in-case-of-nine-stolen-transformers-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-150757-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नाै ट्रांसफाॅर्मर चोरी के मामले में एसडीओ और जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नाै ट्रांसफाॅर्मर चोरी के मामले में एसडीओ और जेई निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के वासदेवपुर व बेनखागर फीडर से नौ ट्रांसफाॅर्मरों की चोरी के मामले में पारा एसडीओ प्रमोद कुमार और जेई राजीव कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। जेई नीरज खरवार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए चार्जशीट लगाई गई है। ये कार्रवाई एमडी कार्यालय स्तर से हुई है। इस मामले में 12 अप्रैल को लाइनमैन शिव कुमार राम और रमेश राम को बर्खास्त किया जा चुका है।
विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के वासदेवपुर व बेनखागर फीडर से नौ ट्रांसफाॅर्मरों की चोरी के मामले में 10 अप्रैल को पारा के एसडीओ प्रमोद कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने लाइनमैन शिव कुमार राम व रमेश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले नौ ट्रांसफाॅर्मरों के चोरी के प्रकरण में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी में मीटर एक्सईएन रामस्नेही यादव व सहायक अभियंता मीटर धीरेश गुप्ता को शामिल किया गया। कमेटी की ओर से जांच रिपोर्ट एमडी कार्यालय भेज दी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर 12 अप्रैल को दोनों लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया था। पारा एसडीओ को दोषी पाया गया था।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, पारा एसडीओ व जेई दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पत्र में जिक्र किया गया है कि पारा एसडीओ अपने दायित्वों एवं विभागीय कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने, गायब हुए ट्रांसफाॅर्मरों की रिकवरी के लिए कोई विभागीय कार्यवाही न करने, निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। इनको तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में डिस्कॉम मुख्यालय वाराणसी संबद्ध रहेंगे।
निलंबित जेई की फतेहपुर में है तैनाती
गाजीपुर। जेई राजीव कुमार गुप्ता की वर्तमान में तैनाती फतेहपुर में है। इससे पहले वह विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के पारा में कार्यरत थे। नौ महीने पूर्व जुलाई में उनका स्थानांतरण फतेहपुर हो गया था। जेई राजीव कुमार गुप्ता के पारा में तैनाती के समय से ही ट्रांसफाॅर्मरों की चोरी का खेल चल रहा था।
बिजली निगम में मिलीभगत से चल रहा था गिरोह
गाजीपुर। जांच रिपोर्ट व कार्रवाई से स्पष्ट है कि बिजली निगम के अंदर ही ट्रांसफाॅर्मर चोरी का रैकेट सक्रिय था। यह रैकेट ट्रांसफाॅर्मरों की चोरी व उसके खपाने के कार्य को अंजाम देता था। इसमें लाइनमैन, जेई व एसडीओ तक शामिल थे। ट्रांसफाॅर्मरों को कबाड़ से लेकर जिन उपभोक्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर आवश्यकता होती थी, वहां खपाने का कार्य किया जाता था। इससे बिजली निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचता था।
नोनहरा थाना क्षेत्र के वासदेवपुर व बेनखागर फीडर से नौ ट्रांसफाॅर्मरों की चोरी के प्रकरण में जांच रिपोर्ट के आधार पर पारा एसडीओ प्रमोद कुमार, जेई राजीव कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। जेई नीरज खरवार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए चार्जशीट लगाई गई है। - अनिल वर्मा, चीफ इंजीनियर बिजली निगम।
Trending Videos