सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trailer Driver Dozes Off, Crashes Through Divider and Flips into Opposite Lane

Ghazipur News: ट्रेलर चालक को आई झपकी, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पटला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Trailer Driver Dozes Off, Crashes Through Divider and Flips into Opposite Lane
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिधऊत गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को चालक को नींद आने से तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बालू फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
Trending Videos

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी गजानन सिंह ने बताया कि ट्रक बक्सर से बालू लोड कर महाराजगंज जा रहा था। चालक को नींद आने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गया। हादसे में चालक महाराजगंज जनपद के पिपरा रसूलपुर निवासी राजकुमार सिंह और खलासी रवि सिंह को हल्की चोटें आई। घटना के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाया गया और सड़क पर फैले बालू को साफ कराया गया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed