सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Secured 10 medals, including a gold, in the state wrestling championship

Ghazipur News: प्रदेश कुश्ती में स्वर्ण सहित 10 पदकों पर कब्जा जमाया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Secured 10 medals, including a gold, in the state wrestling championship
मिर्जापुर में आयोजित सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ी ह
विज्ञापन
औड़िहार। प्रदेश खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 20 मार्च तक मिर्जापुर में आयोजित सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक स्वर्ण सहित 10 पदकों पर कब्जा जमाया।
Trending Videos

रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर के खेल अध्यापक एवं कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राम आशीष यादव ने बताया कि 57 किलोग्राम वर्ग में प्रवीन यादव, 61 किलोग्राम में कपिलदेव यादव, 65 किलोग्राम में शिवेंद्र यादव तथा 86 किलोग्राम वर्ग में अंश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अन्य पदक विजेता खिलाड़ियों में 79 किलो भार वर्ग में अमित राजभर को स्वर्ण पदक, 70 किलो भार वर्ग में शुभम यादव रजत पदक, 74 किलो भार वर्ग में जयदीप चौहान रजत पदक, 86 किलो भार वर्ग में शैलेंद्र पाल को कांस्य पदक, 92 किलो भार वर्ग में मुकेश यादव को रजत एवं 97 किलो भार वर्ग में विशाल यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव राहुल, प्रबंधक जय सिंह यादव, सुरेशचंद्र उपाध्याय, पूर्व एमएलसी डॉ. विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, अरविंद यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed