सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Some aspire to become IAS officers, while others wish to become doctors or engineers

Ghazipur News: कोई आईएएस तो कोई बनना चाहता है डॉक्टर व इंजीनियर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Some aspire to become IAS officers, while others wish to become doctors or engineers
विज्ञापन
गाजीपुर। सीबीएसई की 12वीं कक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले अधिकांश मेधावियों ने चार से छह घंटे के अध्ययन को अपनी सफलता का मंत्र बताया। इसमें कोई भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की हसरत रखता है, तो किसी की डॉक्टर व इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा है। बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ श्रेष्ठता सूची में बाजी मारने वाली सृष्टि राय कहती हैं कि उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के अलावा चार से पांच घंटे नियमित अध्ययन किया। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली इस मेधावी की चिकित्सका के क्षेत्र में जाने की इच्छा है। इसके लिए वह पूरे मनोयोग से तैयारी कर रही हैं। उसका कहना है कि अगर लगन से लक्ष्य के प्रति प्रयास किया जाए तो सफलता खुद ब खुद कदम चूमती है। हिमांशु त्रिपाठी का कहना है कि वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करते रहे। इंजीनियरिंग का पेशा अपनाने की हसरत रखने वाले इस होनहार ने कहा कि अगर समय सारिणी बनाकर तैयारी की जाए तो कामयाबी मिलना तय है।
Trending Videos

उन्होंने शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों के कुशल मार्गदर्शन को अपनी सफलता का राज बताया। शताक्षी यादव कहती हैं कि उनकी शुरु से ही सिविल सेवा में जाने की इच्छा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह जी-तोड़ मेहनत करेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल के अलावा घर पर वह चार से पांच घंटे पढ़ती रही हैं। अभिजीत कुमार इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। कमोवेश इसी तरह कुछ अन्य मेधावियों ने भी आईएएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed