{"_id":"69c966cdd248c239f50fcc80","slug":"speeding-drunk-driving-cause-48-deaths-in-two-months-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-149723-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने से हादसे, दो महीने में 48 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने से हादसे, दो महीने में 48 की मौत
विज्ञापन
शहर के वेंडिंग जोन से बाइक पर कुछ इस तरह से जाते सवार। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थिति यह है कि जनवरी माह में 20 और फरवरी माह में 28 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। तेज रफ्तार के साथ-साथ खड़े वाहन में टक्कर मारना, रॉन्ग साइड में चलना और शराब के नशे में ड्राइविंग करना हादसों का प्रमुख कारण बन रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि जनवरी 2024 और जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 में मौत और घायलों दोनों का आंकड़ा कम हुआ है।
वर्ष 2024 के जनवरी माह में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 26 रही, जिसमें 16 लोगों की मौत और 15 घायल हुए थे। वहीं, जनवरी 2025 में 27 घटनाएं हुईं, जिनमें 28 लोगों की मौत और 21 घायल हुए। जबकि जनवरी 2026 में घटनाओं की संख्या 27 रही, लेकिन मृतकों की संख्या घटकर 20 और घायलों की संख्या 11 हो गई।
बीते वर्ष जनवरी में वाराणसी बॉर्डर से मऊ बॉर्डर तक एनएच-31 पर चार घटनाएं हुईं, जिनमें 13 लोगों की मौत और 11 घायल हुए थे। वहीं मऊ-यूसुफपुर मार्ग पर पांच घटनाओं में सात लोगों की मौत हुई थी, जबकि घायलों की संख्या शून्य रही। एनएच-24 पर दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई थी।
वहीं वर्ष 2026 के जनवरी माह में वाराणसी बॉर्डर से मऊ बॉर्डर तक एनएच-31 पर छह घटनाएं हुईं, जिनमें चार लोगों की मौत और दो घायल हुए। मऊ-यूसुफपुर मार्ग पर एक घटना में एक मौत हुई, जबकि एनएच-24 पर भी एक घटना में एक व्यक्ति की जान गई।
यातायात विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी माह में भारी वाहनों से 12 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें नौ लोगों की मौत और 13 घायल हुए। चार पहिया वाहनों से 11 हादसों में सात की मौत और आठ घायल हुए। वहीं बाइक से 10 हादसों में छह लोगों की मौत और चार घायल हुए। अज्ञात वाहनों से 10 दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत और चार घायल हुए। कुल मिलाकर 43 घटनाओं में 28 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हुए।
फरवरी में बरेसर में दो घटनाओं में तीन की गई जान
गाजीपुर। बीते फरवरी माह में भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में रॉन्ग साइड चलने के कारण एक घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक घायल हुआ। बरेसर थाना क्षेत्र में यू-टर्न और ओवरटेक के चलते दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत और तीन घायल हुए।
इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में पीछे से टक्कर मारने के कारण चार घटनाओं में तीन लोगों की जान गई और तीन लोग घायल हुए। वहीं तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण 22 घटनाओं में 15 लोगों की मौत और 12 लोग घायल हो चुके हैं।
जिले की टाॅप थ्री सड़कों पर हादसों में कमी लाने के लिए एनएचएआई और परिवहन विभाग की मदद से कार्य किया गया, जिसका परिणाम रहा कि जनवरी व फरवरी माह में सड़क हादसों में कमी आई है। अब अन्य जिला मार्गाेें पर सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार ओडीआर पर हादसों में कमी लाने के लिए संयुक्त रुप से ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्य किया जाएगा।
-मनीष कुमार त्रिपाठी, यातायात प्रभारी।
Trending Videos