{"_id":"6a0a1045e749c107200b7954","slug":"talent-showcased-at-develop-india-buildathon-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152602-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विकसित भारत बिल्डथॉन में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विकसित भारत बिल्डथॉन में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। देश की सबसे बड़ी नवाचार समाधान प्रतियोगिता विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 में जिले के छात्र-छात्राओं की दो टीमों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के दो प्रोटोटाइप मॉडल जिला स्तरीय विजेताओं में शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने देश की सबसे बड़ी इनोवेशन प्रतियोगिता के रूप में प्रमाणित किया है।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी द्वारा 15 मई को जारी पत्र के अनुसार 25 मई को नई दिल्ली में आयोजित गिनीज प्रेजेंटेशन कार्यक्रम के दौरान विजेता टीमों के बैंक खातों में सीधे पुरस्कार राशि भेजी जाएगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यार्थियों का बैंक विवरण राज्य परियोजना कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
पानी की टंकी और नाली सफाई मशीन को मिली पहचान
अटल इनोवेशन मिशन की ओर से जारी परिणामों में गाजीपुर की दो टीमों ने जिला स्तर पर सफलता हासिल की है। पहली टीम ने इनोवेटिव वॉटर टैंक क्लीनिंग मशीन तैयार की है, जो पानी की टंकियों की सफाई को आसान बनाने पर आधारित है। वहीं दूसरी टीम ने स्वचालित नाली सफाई प्रणाली विकसित की है, जो नालियों की ऑटोमैटिक सफाई करने में सक्षम है। दोनों टीमों ने अपने वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन करते हुए यूट्यूब वीडियो भी शिक्षा मंत्रालय को भेजा था, जिसे राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति ने सराहा है।
ऑनलाइन जुड़ेंगे जिले के विजेता
नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के विजेता शामिल होंगे, जबकि गाजीपुर के जिला स्तरीय विजेता अपने स्कूल परिसर से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय अलग से लिंक उपलब्ध कराएगा।
दोनों विजेता टीम के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से मैंडेट फॉर्म भरवाकर राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ भेजा जा रहा है, ताकि पुरस्कार राशि समय पर उनके खातों में पहुंच सके। -उपासना रानी वर्मा, बीएसए।