{"_id":"69d2a8cfa337fce7df0235cf","slug":"the-body-of-the-driver-of-the-trailer-that-fell-into-the-ganges-was-found-after-32-hours-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-150098-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 32 घंटे बाद मिला गंगा में गिरे ट्रेलर चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 32 घंटे बाद मिला गंगा में गिरे ट्रेलर चालक का शव
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतु से गिरे ट्रेलर की खबर में---मृतक राजन यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
सुहवल। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार की सुबह करीब 3.30 बजे पिकअप को टक्कर मारते हुए ट्रेलर गंगा नदी में गिर गया था। ट्रेलर में चालक और खलासी भी थे। चालक राजन यादव (28) का शव रविवार को 32 घंटे बाद दिन में करीब 11.30 बजे युवराजपुर गांव के सामने उतराया मिला। जबकि दिन में करीब 1.30 बजे वाराणसी से पहुंची एसडीआरएफ 14 सदस्यीय टीम ने खलासी बिट्ठल गुप्ता (19) की तलाश शुरू कर दी। इधर, पिलर संख्या छह व सात के बीच गंगा के मध्य डूब ट्रेलर को निकालने को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि चालक के पिता व गोरखपुर जिले के कौड़ीराम निवासी महेंद्र यादव ने जानकारी दी कि राजन बिहार के रोहतास बालू लाने के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे घर से निकला था, लेकिन किसी को क्या पता था कि इतना बड़ा हादसा उसका इंतजार कर रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे युवराजपुर गांव के सामने राजन यादव का सिर पानी में उतराया दिखाई पड़ा। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से निकाला गया और विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हालांकि अब तक खलासी बिट्ठल गुप्ता का कहीं पता नहीं चल सका है। दोपहर करीब 1.30 बजे एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद टीम ने नाव के सहारे तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक खलासी का पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि खलासी की तलाश चल रही है, एसडीआरएफ की टीम अभियान में जुटी हुई है।
क्रेन से ट्रेलर निकालने पर हादसे का डर
सुहवल। गंगा में गिरे ट्रेलर को वीर अब्दुल हमीद सेतु से क्रेन लगाकर निकालने से मना कर दिया है। एनएचएआई के जिम्मेदारों ने कहा कि हमीद सेतु पुराना और जर्जर हो गया है। ऐसे में ऊपर से क्रेन के सहारे अगर ट्रेलर को निकाला गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। एनएचएआई के हाथ खड़े करने से ट्रेलर को निकालने का मामला फंसा दिख रहा है। वजह यह कि आईडब्लूएआई के जहाज में लगे क्रेन के सहारे ट्रेलर निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी।
बार्ज क्रेन से निकाले जाने की संभावना
सुहवल। गंगा के मध्य करीब 35 फिट गहराई में ट्रेलर पड़ा हुआ है। आईडब्लूएआई के जहाज में लगे क्रेन से ट्रेलर न निकलने की स्थिति में अब ट्रेलर मालिक व स्थानीय पुलिस प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में बार्ज क्रेन के सहारे ही ट्रेलर को निकालने की संभावना बन रही है, लेकिन उसको मंगाने व किराया महंगा होने से पुलिस प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी है।
अब तलहटी खंगाल रहे गोताखोर
सुहवल। एसडीआरएफ की टीम ने ट्रेलर के लापता खलासी की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी है। दोपहर करीब 1.30 बजे पहुंचे के बाद नाव से गौसपुर तक करीब 5 से 7 किमी तक तलाशी अभियान चलाया गया। इसके बाद युवराजपुर, सुजानपुर सहित अन्य गांव के किनारे गंगा में नाव से तलाश की गई। इसके बाद एसडीआरएफ के प्रशिक्षित गोताखोर ऑक्सीजन लगाकर नदी की तलहटी में उतरे हुए हैं।
सेतु की टूटी रेलिंग को कराया दुरुस्त
सुहवल। वीर अब्दुल हमीद सेतु की टूटी रेलिंग को शनिवार की देर शाम तक एनएचएआई ने दुरुस्त करा दिया। इधर रेलिंग के आसपास खड़े होने वाले राहगीरों एवं लोगों को पुलिस ने समझा- बुझाकर हटा दिया। रेलिंग की मरम्मत होने से पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
किराये के नाव से परिजनों ने की तलाश
सुहवल। गोरखपुर जिले के जीड़ा थाना के एकलाख गांव निवासी व ट्रेलर के खलासी बिट्ठल गुप्ता (19) की तलाश के लिए परिजनों को किराये पर नाव लेना पड़ा। खलासी बिट्ठल गुप्ता के मौसा सचिन कुमार ने बताया कि सुबह यहां पुलिस तक मौजूद नहीं थी। ऐसे में किराये पर नाव लेकर बिट्ठल की तलाश में गौसपुर तक परिजनों संग गए थे, लेकिन पता नहीं चला। उधर से वापस आते समय युवराजपुर के सामने ट्रेलर चालक राजन यादव का सिर उतराया दिखाई पड़ा, सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया था।
Trending Videos