सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The construction of the nagar panchayat office building will begin next month.

Ghazipur News: अगले महीने से होगा नपं कार्यालय भवन का निर्माण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The construction of the nagar panchayat office building will begin next month.
विज्ञापन
गाजीपुर। सादात नगर पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण की कवायद चल रही है। इसके लिए जमीन ढूंढ ली गई है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में एक महीने का समय लगेगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
Trending Videos

सादात नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन का निर्माण 2.50 करोड़ रुपये की लागत से होगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के रूप में सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस) को दी गई है। वर्ष 2025 में शासन को सादात नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया गया। इसके बाद जमीन तलाश की प्रक्रिया शुरू की गई। सादात नगर पंचायत में 1500 वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवन के निर्माण से अधिकारियों और कर्मचारियों को कामकाज में सहूलियत होगी। भूमि मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि एक महीने में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
000
54 वर्ष पुराना है कार्यालय भवन
गाजीपुर। सादात नगर पंचायत कार्यालय 54 वर्ष पुराना है। वर्ष 1972 में पुराने भवन का निर्माण हुआ था। लंबे समय से नए कार्यालय भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पुराने भवन में स्थान की कमी भी है। सादात नगर पंचायत में 13 वार्ड हैं, जिनकी आबादी 15 हजार से अधिक है। नए कार्यालय भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीटिंग हाल, चेयरमैन कक्ष, ईओ कक्ष, कर्मचारियों के पटल, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था होगी।
000
सादात नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए जमीन मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया एक महीने में पूरी हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
-योगेश गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, सीएंडडीएस7
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed