{"_id":"69d2a9555b1e94add4051263","slug":"the-left-eye-was-ruptured-five-marks-of-a-sharp-weapon-were-found-on-the-face-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-150095-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फूट गई थी बाईं आंख, चेहरे पर मिले धारदार हथियार के पांच निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फूट गई थी बाईं आंख, चेहरे पर मिले धारदार हथियार के पांच निशान
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। रामबचन ठाकुर के शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच किया गया। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, रामबचन ठाकुर के सिर, चेहरे और ठोड़ी पर धारदार हथियार के पांच निशान मिले हैं। पत्थर व ईंट से किए गए वार के कारण बाईं तरफ का हिस्सा दबा हुआ था। बाईं आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार देर शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। रविवार को टौंस नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र चंदन ठाकुर ने दी।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। रात में शव नेवादा गांव पहुचा। पत्नी मंजू देवी और बच्चों काजल, चंदन, बृजेश व धनजी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया था। ग्रामीण सांत्वना देने में जुटे रहे। हरदासपुर गांव स्थित कटरे के बरामदे में चौकी पर सो रहे रामबचन ठाकुर की हत्या कर दी गई थी। बड़े पुत्र चंदन ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे दिन भी 20 घरों के नहीं जले चूल्हे
दुबिहां। हत्या के बाद नेवादा गांव में मातम पसरा रहा। दूसरे दिन रविवार को भी करीब 20 घरों में चूल्हे नहीं जले। ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं।
खून के छींटे दे रहे निर्ममता की गवाही
दुबिहां। घटना स्थल कटरे के बरामदे की दीवारों पर खून के छींटे दूसरे दिन भी साफ दिखाई दिए। चौकी वहीं पड़ी रही और फर्श पर जगह-जगह खून जमा था।
तीन टीमें गठित, जांच तेज
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। एसपी डॉ. ईराज राजा ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। इसमें दो एसओजी और एक स्थानीय पुलिस टीम शामिल है, जो संदिग्धों से पूछताछ व साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
Trending Videos