फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM yogi will gift development projects worth 691 crore to Ghazipur

CM Yogi Visit: सीएम योगी गाजीपुर को देंगे 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 30 Jul 2026 09:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 09:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आज गाजीपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को को 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM yogi will gift development projects worth 691 crore to Ghazipur
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद मंडी समिति मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को करीब 691.74 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड में हैं। 

विज्ञापन


योजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सीवर, पर्यटन, खेल और कानून-व्यवस्था से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। कार्यक्रम के तहत कुल 69,174.82 लाख रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें 49,260.37 लाख रुपये की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 19,914.88 लाख रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है। सबसे अधिक परियोजनाएं सदर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि जखनियां, सैदपुर, मुहम्मदाबाद, जमानियां, जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

CM yogi will gift development projects worth 691 crore to Ghazipur
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते एमएलसी विशाल सिंह चंचल। - फोटो : अमर उजाला

लोकार्पण होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का नर्सिंग कॉलेज, ड्रग वेयरहाउस, ग्रामीण पेयजल योजनाएं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शैक्षणिक भवन व छात्रावास, मनिहारी-जखनियां-फद्दोपुर मार्ग का चौड़ीकरण, गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग का सुदृढ़ीकरण, नगर पालिका क्षेत्र की सीवर परियोजनाएं तथा गंगा तट पर कटानरोधी कार्य शामिल हैं।

शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में अंधऊ-चौकिया बाईपास, मनिहारी-जखनियां-फद्दोपुर मार्ग के अतिरिक्त निर्माण कार्य, महिला एवं पुरुष जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल की बाउंड्रीवाल, नई पुलिस चौकियां, सिंथेटिक हॉकी मैदान, बहुउद्देशीय क्रीड़ागृह का जीर्णोद्धार तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed