सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The road connecting 12 villages was waterlogged

Ghazipur News: 12 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ जलभराव, आवागमन ठप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The road connecting 12 villages was waterlogged
विज्ञापन
दुबिहां। करईल क्षेत्र की सियाडी-महेंद-सोनवानी संपर्क मार्ग पहली ही बारिश में जलभराव हो गया है। सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

यह मार्ग सियाडी, महेंद, जगदीशपुर, नसीराबाद, सोनवानी (बलिया), कथरियां, चौरा और पिपरा समेत 12 से अधिक गांवों को जोड़ता है। गाजीपुर और बलिया जनपद के बीच संपर्क का यह मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते से होकर लोग सियाडी-सोनवानी होते हुए बलिया जिले के लक्ष्मणपुर के जरिए बलिया शहर तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण शिवकुमार राय, रेवती रमण राय, मैकु बाबा, गोलू राय और पिंटू राय आदि बताया कि, पिछले करीब आठ वर्षों से सड़क जर्जर हालत में है। सियाडी गांव के धनंजय राय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड तृतीय गाजीपुर, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार प्रस्ताव और बजट का हवाला देकर मामले को टाल दिया जाता रहा।
बुधवार की रात हुई बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं बीमार मरीजों को मुख्य सड़क तक ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया है।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता राजेश यादव ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed