सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tied to a tree branch for stealing a mobile phone

Ghazipur News: मोबाइल चोरी के आरोप में पेड़ की टहनी से बांधा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tied to a tree branch for stealing a mobile phone
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के साइतबांध स्थित एक बस्ती में बुधवार को ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ने का आरोप लगाया। साथ ही दोनों हाथों को पीछे कर कपड़े से बांध दिया। इसके बाद एक बगीचे में ले जाकर उसके हाथों को ऊपर कर आम की टहनी से कपड़े से बांधे रखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 15 मिनट बाद युवक को मुक्त कराया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि, वायरल वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में बस्ती के कुछ ग्रामीण एक युवक को आम के पेड़ की टहनी से बांधे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगता दिख रहा और पुलिस को न सौंपने की गुहार लगा रहा है। उपनिरीक्षक बृजभूषण दुबे के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed