{"_id":"6a78cb2bce9a482cc50af127","slug":"today-is-the-second-monday-of-sawan-ghazipur-news-c-191-1-gyn1003-147034-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सावन का दूसरा सोमवार आज, हाईवे पर गूंजा बोल बम, 72 घंटे में गुजरे 97980 कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सावन का दूसरा सोमवार आज, हाईवे पर गूंजा बोल बम, 72 घंटे में गुजरे 97980 कांवड़िये
विज्ञापन
बाबा का जलाभिषेक करने काशी जाते कांवड़िया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए रविवार को सड़क पर कांवड़ियों का रेला दिखा। एसपी के अनुसार 72 घंटे में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के कांवड़ियां लेन से 97980 कांवड़िये रवाना हुए। इसमें पैदल 44050, बाइक वाले 21840 और चार पहिया वाहन सवार 32090 कांवड़िये शामिल हैं। रविवार को शाम पांच बजे तक 31500 कांवड़िये जिले से गुजर चुके थे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए हर पाइंट पर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। प्रयागराज की सीमा ऊंज और वाराणसी की सीमा बाबूसराय के पास पुलिस हर एक आने-जाने वालों पर नजर रख रही है। इसके अलावा 67 कट पाइंट के पास बैरिकेडिंग पर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। दिनभर क्षेत्र में हर-हर, बम-बम व बोल-बम जयकारे गूंजते रहे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन पर आकर्षक रूप से सजी झांकियों के साथ चल रहे कांवड़िये बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। बुजुर्ग, जवान के साथ महिला और युवतियों की भक्ति देखने लायक थी। हाईवे पर जगह-जगह शिविर में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। कोई कांवड़ियों के पैर छालों पर मरहम लगा रहा है तो कोई कांवड़ियों को पानी और शरबत पिलाकर पिला रहा था। कोई अकेले था कोई परिवार के साथ।
वैद्यनाथ धाम रवाना हुए कांवड़िये
नईबाजार। नगर से कांवड़ियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। डीजे की धुन और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ कांवड़ियों ने यात्रा शुरू की। चेयरमैन निर्मला सोनकर व उनके पति लालता सोनकर ने सभी कांवड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट की। इस दौरान विकास बम, गौरख मंगल, परमेश्वर, तूफान, रोहित, सनी, हिमांशु, राजकुमार, सिंटू, मनोज, रंजीत, लाल बाबू, संदीप, दीना सोनकर आदि रहे। इसी तरह वहिदानगर से 150 से अधिक कांवड़िये प्रयागराज जल लेने रवाना हुए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाबा बड़े शिव धाम में कांवड़ियों ने लगाई हाजिरी
गोपीगंज। नगर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में पूरी तरह चढ़ गया है। प्रयागराज से गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ धाम की ओर जा रहे कांवड़ियों के जत्थों से बाबा बड़े शिव मंदिर परिसर गुलजार है। हर ओर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार और तेरस के अवसर पर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त प्रयागराज से जल लेकर काशी की ओर रवाना हुए हैं। काशी-प्रयाग के मध्य स्थित गोपीगंज नगर में पहुंचने वाले कांवड़ियां बाबा बड़े शिव के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद ही अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
तीन दिनों कांवड़ियों के आंकड़ों पर नजर
दिन - पैदल - बाइक - चार पहिया
शुक्रवार - 7560 - 4500 - 6825
शनिवार - 25515 - 8490 - 14590
रविवार - 11050 - 8850 - 10600
नोट - रविवार का आंकड़ा शाम पांच बजे तक का है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
क्या बोले कांवड़ियां
मैं अपने भाई के साथ कांवड़ लेकर निकली हूं। भाई नासिक में काम करता है। सावन में घर जरूर आता है। बीते चार साल से हम दोनों भाई-बहन एक साथ कांवड़ उठा रहे हैं। - आरती कुमारी, भवानीपुर, औराई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
23 साल से लगातार कांवड़ उठा रहा हूं। इस बार भी बाबा को जल चढ़ाने और दर्शन को जा रहा हूं। बाबा से मांगी हर मुराद पूरी होती है। दर्शन के बाद सारी थकान मिट जाती है। - धीरज, चंदकव, सैदाबाद, प्रयागराज।
-- -- -- -- -- -- -- -
इंटर का छात्र हूं। पहली बार कांवड़ उठाया हूं। लोगों की ऊर्जा देखकर थकान तनिक भी नहीं लग रही है। अब बस अच्छे से महादेव के दर्शन हो जाए तो सारी मनोरथ पूरी हो जाएगी। - सुरेश यादव, चंदवक, सैदाबाद।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
सावन के दूसरे सोमवार को लेकर हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी है। ऐसे में हाईवे के एक-एक पल की रिपोर्ट ली जा रही है और हाईवे के हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। तीन दिन में 97980 कांवड़िये हाईवे से वाराणसी की ओर गए। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक, भदोही।
विज्ञापन
वैद्यनाथ धाम रवाना हुए कांवड़िये
नईबाजार। नगर से कांवड़ियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। डीजे की धुन और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ कांवड़ियों ने यात्रा शुरू की। चेयरमैन निर्मला सोनकर व उनके पति लालता सोनकर ने सभी कांवड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट की। इस दौरान विकास बम, गौरख मंगल, परमेश्वर, तूफान, रोहित, सनी, हिमांशु, राजकुमार, सिंटू, मनोज, रंजीत, लाल बाबू, संदीप, दीना सोनकर आदि रहे। इसी तरह वहिदानगर से 150 से अधिक कांवड़िये प्रयागराज जल लेने रवाना हुए।
विज्ञापन
बाबा बड़े शिव धाम में कांवड़ियों ने लगाई हाजिरी
गोपीगंज। नगर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में पूरी तरह चढ़ गया है। प्रयागराज से गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ धाम की ओर जा रहे कांवड़ियों के जत्थों से बाबा बड़े शिव मंदिर परिसर गुलजार है। हर ओर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार और तेरस के अवसर पर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त प्रयागराज से जल लेकर काशी की ओर रवाना हुए हैं। काशी-प्रयाग के मध्य स्थित गोपीगंज नगर में पहुंचने वाले कांवड़ियां बाबा बड़े शिव के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद ही अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।