सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two friends die road accident while on attend funeral driver flees with vehicle police arrive scene

UP: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, वाहन लेकर चालक भागा; पहुंची पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 19 Jun 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में एक वृद्ध के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों, चंदन और संदीप, की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार वाहन व चालक की पहचान में जुट गई थी।

Two friends die road accident while on attend funeral driver flees with vehicle police arrive scene
चंदन राम और संदीप चौहान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident: गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगरा स्थित इस्माइलपुर गांव (एकौझी पुल) के पास सैदपुर-भीमापार मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतक एक वृद्ध के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जौहरगंज श्मशान घाट जा रहे थे।





कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी नगदू चौहान का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सैदपुर के जौहरगंज श्मशान घाट पर होना था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चकफरीद गांव निवासी चंदन राम (30) अपने मित्र कबीरपुर निवासी संदीप चौहान (42) के साथ बाइक से जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

दोनों अभी सैदपुर-भीमापार मार्ग स्थित हसनपुर डगरा के इस्माइलपुर गांव (एकौझी पुल) के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद जब तक राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।

कोतवाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक चंदन राम के भाई सूरज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed