सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two juvenile delinquents caught with a stolen bike

Ghazipur News: चोरी की बाइक के साथ दो बाल अपचारी पकड़े गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two juvenile delinquents caught with a stolen bike
विज्ञापन
बरेसर। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ दो बाल अपचारियों को पकड़ा है। पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी डीके सोनकर ने बताया कि थाना में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित मामले में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो किशोर टोडरपुर अंडरपास के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया। उनके पास से अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसे सुबह चोरी किया गया था। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed