सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man who attended Mundan ceremony with his mother drowns in the Ganges

Ghazipur News: मां के साथ मुंडन संस्कार में गए युवक की गंगा में डूबकर मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young man who attended Mundan ceremony with his mother drowns in the Ganges
विज्ञापन
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के रिस्ती गांव निवासी सौरभ तिवारी (30) पट्टीदारी में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को मां कुसुमकला तिवारी व ग्रामीणों के साथ वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित कैथी के मार्कण्डेय धाम गए थे, जहां दर्शन-पूजन के बाद जल लेने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos

पट्टीदार दीपक तिवारी ने बताया कि नीरज तिवारी के एक वर्ष के पुत्र का मुंडन संस्कार था। सौरभ तिवारी अपनी मां व ग्रामीणों के साथ मार्कण्डेय धाम गए थे। सुबह करीब नौ बजे सभी ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुंडन संस्कार के लिए जल लेने सौरभ गंगा घाट पर गए थे। घाट पर पानी लेने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 25 मिनट बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ तिवारी दो भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता विजय शंकर तिवारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मां कुसुमकला तिवारी प्राथमिक विद्यालय खिदिरगंज में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। मां कुसुमकला तिवारी और परिजनों के रोने-बिलखने से घर में चीख-पुकार मची रही। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed