सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Under-23 women's trials on June 21.

Ghazipur News: अंडर-23 महिलाओं का ट्रायल 21 जून को

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Under-23 women's trials on June 21.
विज्ञापन
गाजीपुर। सत्र 2026-27 के लिए अंडर-23 महिलाओं के अगले चरण का ट्रायल 21 जून को कानपुर के कमला क्लब में होगा। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह ने बताया कि ट्रायल सफ़ेद किट में लाल गेंद से होगा।

उन्होंने बताया कि गाजीपुर मंडल के अंडर-23 महिला वर्ग के लिए गठित टीम में उजाला कुमारी, आयुषी यादव, आकांक्षा पांडेय, प्रीतम यादव, अंजलि यादव, अनुष्का यादव, मानसी गोंड को शामिल किया गया है। इसके अलावा दिव्या चौहान, आकांक्षा, काजल चौरसिया, ख़ुशी यादव, गीतांजलि सिंह, अस्मिता यादव, निधि यादव, सलोनी प्रजापति, गरिमा, प्रतिमा यादव, आराध्या सिंह, शिल्पी शुक्ला, श्वेता यादव, आर्य शुक्ल एवं आराध्या निगम को शामिल किया गया है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों से कहा कि वह नियत तिथि 21 जून को सुबह 7 बजे से पहले अपने मूल पंजीकरण स्लिप, आधार कार्ड तथा डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र के साथ कमला क्लब में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। यूपीसीए की यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्य एवं जीडीसीए के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासनात्मक तरीके से अपना बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed