{"_id":"697526d81a0b87dba8053a29","slug":"uttar-pradesh-is-the-heart-of-india-jeet-singh-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-146124-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश भारत का हृदय : जीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश भारत का हृदय : जीत सिंह
विज्ञापन
ऑडिटोरियम हॉल परिसर में लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करते अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग क
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश दिवस पर विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत थीम पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम में हुआ।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने किया। अध्यक्षता जीत सिंह खरवार ने की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का हृदय है, जहां से सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रसार हुआ है
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जखनियां विधायक बेदी राम एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल उपस्थित रहीं। प्रदर्शनी 24 से 26 जनवरी तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।
मुख्य अतिथि ने प्रदेश को विकसित बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश दिवस पर दिए गए संदेश का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। लुर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप अस्तित्व में आया था, तभी से इस दिन को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने जनपद में विभिन्न योजनाओं के तहत हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही गोद भराई रस्म अदायगी एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया गया।
प्रदर्शनी में जिला सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए, जिनमें कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, उद्योग, पर्यटन सहित अनेक विभाग शामिल रहे। अंत में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन दुर्गेश सिंह ने किया।
Trending Videos