फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers staged a protest over a transformer that has been burnt out for 15 days.

Ghazipur News: 15 दिनों से ट्रांसफॉर्मर फुंका, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest over a transformer that has been burnt out for 15 days.
लौलहा गांव में जले ट्रांसफॉर्मर के सामने प्रदर्शन के दौरान बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते ग्
खानपुर। 15 दिन बाद भी फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदले न जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को क्षेत्र के लौलहा गांव के गेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द से जल्द फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदला जाए। इसके साथ ही क्षमता वृद्धि की जाए। ऐसा न होने पर पावर हाउस का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों ने दोपहर एक से दो बजे एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लौलहा के ग्राम प्रधान मनोज कुमार, उमाशंकर, रामपलट आदि ने कहा कि पिछले छह माह में तीन बार ट्रांसफॉर्मर फुंक चुका है और हर बार नया ट्रांसफॉर्मर लगाने में देरी की गई। 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर पर करीब 120 बिजली कनेक्शन जुड़े होने के कारण ओवरलोडिंग होती है, जिससे ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल जाता है। 18 जुलाई को ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी, 26 जुलाई को दोबारा पीआर जनरेट कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमोद यादव, रामपलट, संजय यादव, जमुना यादव, अवधेश यादव, कमला यादव आदि मौजूद रहे। वहीं बिजली निगम के जेई प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed