फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers staged a sit-in for six hours against the erratic power supply.

Ghazipur News: बेपटरी बिजली आपूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने छह घंटे तक दिया धरना

Thu, 06 Aug 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in for six hours against the erratic power supply.
चोचकपुर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने चोचकपुर विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ धरना शाम पांच बजे सैदपुर के अधिशासी अभियंता सुधाकर सिंह के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। उन्होंने चारों विद्युत उपकेंद्रों से 24 घंटे में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण अमितेश मिश्रा ने बताया कि बार-बार धरना-प्रदर्शन और अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद करंडा ब्लॉक के चारों विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। पिछले चार दिनों से 24 घंटे में महज चार घंटे बिजली मिलने से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

करंडा ब्लॉक के चारों विद्युत उपकेंद्रों को सैदपुर-जौहरगंज से करीब 42 किलोमीटर लंबी लाइन के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य लाइन में फाल्ट के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित होती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। धरनारत ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे अधिशासी अभियंता सुधाकर सिंह पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने चारों उपकेंद्रों से 24 घंटे में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed