सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   With supplies still not restored on the third day, villagers staged a protest, raising slogans

Ghazipur News: तीसरे दिन भी आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
With supplies still not restored on the third day, villagers staged a protest, raising slogans
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र में बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी-तूफान के बाद भदौरा फीडर से जुड़े करीब आठ से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति तीसरे दिन शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को सेवराई विद्युत फीडर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
Trending Videos

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि बिजली निगम के कर्मचारी खंभा टूटने का हवाला देकर आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरत रहे हैं, जबकि क्षेत्र के कई हिस्सों में आंधी के तुरंत बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार तीन दिनों से बिजली न रहने के कारण घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। सबसे अधिक परेशानी पेयजल संकट को लेकर हो रही है। बिजली न होने से घरों में लगे सबमर्सिबल और मोटर बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बाजार से ऊंचे दामों पर पानी खरीद कर पीने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवराई निवासी भानूप्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग जानबूझकर हीलाहवाली कर रहा है, जिससे लोगों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत राजकुमार ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर विद्युत खंभा टूटकर गिर गए हैं, जिससे आपूर्ति बाधित है। विभागीय टीम की ओर से मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन के समय निक्कू सिंह, विजय तिवारी, चंदन सिंह, शिवम सिंह, डब्लू सिंह, आशू सिंह, ज्योति यादव और बलवंत कुशवाहा सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed