{"_id":"6a1d5b9fd123c59e0b097c83","slug":"youth-climbs-mobile-tower-near-sadar-sdm-court-in-ghazipur-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा: सदर एसडीएम कोर्ट के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा, डीएम को बुलाने की जिद पर अड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा: सदर एसडीएम कोर्ट के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा, डीएम को बुलाने की जिद पर अड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में भूमि विवाद के मामले का निस्तारण न होने से नाराज होकर एक युवक सदर एसडीएम कोर्ट के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसे उतारने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन उसने किसी की एक न सुनी।
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गाजीपुर शहर कोतवाली सदर तहसील स्थित एसडीएम कोर्ट के पास सोमवार को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने भूमि कब्जे का निस्तारण न होने से नाराज होकर यह कदम उठाया। युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा, सदर एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य आलाधिकारी मान- मनौव्वल करते रहे, लेकिन वह मौके पर डीएम अनुपम शुक्ला को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा।
Trending Videos
क्या है मामला
मुगलानी चक निवासी संदीप चौहान अपने भाई मंजीत चौहान और भाभी सावित्री चौहान के साथ सदर तहसील पहुंचा था। सुबह नौ बजे संदीप एसडीएम कोर्ट के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते मामले की जानकारी पुलिस व प्रशासन की टीम को हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
घंटों मान- मनौव्वल के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा। संदीप चौहान के भाई मंजीत चौहान ने बताया कि मुगलानीचक स्थित भूमि पर भू - माफिया कब्जा कर लिए हैं। शासन से लेकर जिला प्रशासन के कार्यालय का चक्कर काटने के बावजूद समस्या निस्तारित नहीं हो सका। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि युवक को समझा- बुझाकर टॉवर से नीचे उतराने का प्रयास किया जा रहा है।