{"_id":"6a32dc65181ea15c1402197b","slug":"ac-bus-service-launched-on-the-lucknow-kanpur-route-gonda-news-c-100-1-slko1026-160571-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लखनऊ-कानपुर मार्ग पर एसी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लखनऊ-कानपुर मार्ग पर एसी बस सेवा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। जिले से होकर लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ-कानपुर मार्ग पर जनरथ एसी बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह सात बजे गोंडा से रवाना होकर लगभग साढ़े दस बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ होते हुए दोपहर करीब एक बजे बस कानपुर पहुंचेगी। इसके बाद शाम को वापस लौटकर रात करीब आठ बजे गोंडा पहुंचेगी।
इसके अलावा गोंडा-अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर बहराइच रोडवेज डिपो की ओर से वातानुकूलित बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सुबह साढ़े नौ बजे बहराइच से रवाना होकर दोपहर 12 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर दो बजे अयोध्या और शाम पांच बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में रात नौ बजे प्रयागराज से चलकर सुलतानपुर, अयोध्या, गोंडा होते हुए बहराइच पहुंचेगी।