सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Car crashes into tree; manager of women's college dies.

Gonda: पेड़ से टकराई कार, महिला महाविद्यालय के प्रबंधक की मौत, ट्रक को ओवरटेक करते समय हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 17 Jun 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसा मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर जोगापुर गांव के पास हुआ। हादसा तब हुआ जब कार ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। हादसे में कार में सवार साथी बाल-बाल बच गया।

Gonda: Car crashes into tree; manager of women's college dies.
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर जोगापुर गांव के पास मंगलवार रात ट्रक को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनकापुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और सरदार मोहर सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक स्वर्ण पाल सिंह उर्फ कोके सरदार (63) की मौत हो गई। स्वर्ण पाल सिंह अपने परिचित घुनाही निवासी विनोद कुमार तिवारी के साथ शहर से घर लौट रहे थे।



मंगलवार रात जोगापुर गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान सामने से एक पिकअप आ गया। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे स्वर्ण पाल सिंह को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में कार में सवार विनोद बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली परिसर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
स्वर्ण पाल सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अजीत सिंह और अमरजीत सिंह हैं। परिवार में उनकी मां गुरुवचन कौर, दो बेटियां और अन्य परिजन हैं। बड़ी बेटी शिल्की का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बेटी रिंपी लुधियाना में एक निजी संस्था में कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed