{"_id":"6a32dd63d12b13bb70038cbd","slug":"karnalganj-mla-meets-cm-discusses-development-works-gonda-news-c-100-1-slko1026-160541-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएम से मिले करनैलगंज विधायक, विकास कार्याें पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएम से मिले करनैलगंज विधायक, विकास कार्याें पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पसका/परसपुर। करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों और बिजली समस्या पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने बताया कि उन्होंने सरयू नदी में ड्रेसिंग और परसपुर व करनैलगंज में पशु चिकित्सालय बनाने का मुद्दा उठाया है।
डोमाकल्पी में स्पोर्ट्स कॉलेज, परसपुर में महिला महाविद्यालय व सीएचसी उच्चीकरण और शाहपुर में थाना स्थापना की मांग रखी। अंदूपुर, शाहपुर, पसका व बेलवा नोहर में पावर हाउस तथा करनैलगंज में बस स्टेशन बनाने पर चर्चा की। दुरौनी, मां वाराही मार्ग, राजापुर, पसका इकनिया, कड़रू, आटा और दुर्जनपुर बंधा समेत अन्य मार्गों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का सकारात्मक आश्वासन दिया है। (संवाद)