सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers carried urea sacks on their heads while taking out a foot march.

Gonda News: सपा कार्यकर्ताओं ने सिर पर यूरिया की बोरी रख निकाली पदयात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 17 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
SP workers carried urea sacks on their heads while taking out a foot march.
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
खोड़ारे। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को मनकापुर तहसील क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं ने सिर पर यूरिया की बोरी रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पदयात्रा प्रदेश सचिव रईस अहमद उर्फ बब्बू के नेतृत्व में रेडवलिया स्थित आवास से गौरा चौकी बाजार तक पहुंची। इस दौरान खाद की किल्लत और महंगाई का विरोध दर्ज कराया गया। सपाइयों ने मनकापुर तहसील पहुंचकर तहसीलदार सुभद्र प्रसाद को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली दरों में कमी, रसोई गैस की कीमतों में राहत, पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती तथा किसानों को समय पर खाद और उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed