{"_id":"6a32de636a0578217506bf34","slug":"teenage-girl-dies-after-noose-tightens-around-her-neck-while-playing-gonda-news-c-100-1-slko1026-160566-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खेल-खेल में गले में कसा फंदा, किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खेल-खेल में गले में कसा फंदा, किशोरी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
आलिया की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। नगवा गांव में खेल-खेल में गले में फंदा कसने से 13 वर्षीय आलिया की मौत हो गई। वह सहेलियों के साथ बकरी चराने गई थी। पेड़ की डाल पर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकने का प्रयास किया, लेकिन दुपट्टा गले में कस गया।
नगवा गांव निवासी रहमान की पुत्री आलिया मंगलवार को अपनी सहेलियों के साथ घर से कुछ दूरी पर बकरी चराने गई थी। बड़े पिता उस्मान ने बताया कि बकरी चराने के दौरान बच्चों के बीच बातचीत के दौरान फांसी लगाने पर चर्चा शुरू हो गई। इसी दौरान मजाक-मजाक में आलिया ने अपना दुपट्टा पेड़ की डाल में बांधकर फंदा तैयार किया और उसमें लटक गई।
फंदा गले में कसते ही आलिया छटपटाने लगी। यह देख सहेलियां घबरा गईं और शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ पड़ीं। बच्चों का शोर सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर भागे। जब तक लोग वहां पहुंचते, तब तक आलिया की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि आलिया बेहद चंचल स्वभाव की थी। किसी ने नहीं सोचा था कि खेल-खेल में ऐसा हादसा हो जाएगा। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश मौत का प्रतीत हो रहा है। सूचना दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।