सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers protest over the deletion of 205 voters' names.

Gonda News: 205 मतदाताओं के नाम कटने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 17 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest over the deletion of 205 voters' names.
विज्ञापन
टिकरी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 205 लोगों के नाम कटने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची की जांच कर पात्र लोगों के नाम दोबारा शामिल करने की मांग की।

लिदेहनाग्रंट गांव के लोगों का आरोप है कि नई मतदाता सूची में बड़ी संख्या में पुराने मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। गांव के राकेश मौर्य ने बताया कि पूर्व प्रधान सावित्री देवी, उनके पति जगदीश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सहायक अध्यापक अनिरुद्ध मौर्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य रामसकल समेत कई लोगों के नाम सूची में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मतदाता सूची का पुनः सत्यापन कराया जाए और सभी पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल जोड़े जाएं। प्रदर्शन में प्रमोद सिंह, सर्वेश सिंह, अमरजीत, बाबूराम, राधेश्याम, धर्मराज सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed