सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accidents reduced this month due to awareness: SP

जागरूकता के चलते इस माह कम हुए हादसे: एसपी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accidents reduced this month due to awareness: SP
विज्ञापन
-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित हुई जागरूकता गोष्ठी
Trending Videos



फोटो 29 एचएएमपी 25- कर्मचारियों को हेलमेट वितरित करते यूनिट व साथ में पुलिस अधीक्षक। आयोजक


संवाद न्यूज एजेंसी


भरुआ सुमेरपुर। जेके सीमेंट में आयोजित 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता गोष्ठी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने फैक्टरी कर्मियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली फैक्टरी से चलकर इंगोहटा गांव पहुंची और वापस आकर फैक्टरी में संपन्न हुई।

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को जेके सीमेंट में जागरूकता गोष्ठी एवं बाइक रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने किया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ती है। यही कारण है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी माह में हादसे कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि फैक्टरी का यह कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी के यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए बताया कि प्रबंधन समय समय पर सुरक्षा के प्रति कर्मियों को जागरूक करके नियमों का पाठ पढ़ाता रहता है। प्रबंधन ने कर्मियों को हेलमेट बांटे। गोष्ठी को सीओ सदर राजेश कमल, एआरटीओ अमिताभ राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी हरेंद्र सिंह, पीटीओ चंदन पांडे, प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज ओझा, अविनाश, अंकित पालीवाल, विनय यादव, बाबा रंजन फरीदा,जय कुमार, अभिषेक तिवारी आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed