{"_id":"697bac988c22c7e335079a26","slug":"beaten-up-for-not-paying-for-alcohol-pistol-brandished-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-135435-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर पीटा, लहराया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर पीटा, लहराया तमंचा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29- एचएएमपी 09- कमर में तमंचा खोंसे आरोपी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फोटो 29- एचएएमपी 10- पुलिस के शिकंजे में तीनों आरोपी। पुलिस विभाग
- तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा। बहन की शादी के लिए खरीदारी करने आए दो भाइयों को बाइक सवार युवकों ने शराब के लिए पैसे न देने पर पीटा। बीच बाजार हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पीड़ित राहुल सिंह और शिवम सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वे खरीदारी के लिए कस्बे आए थे। तभी अरबाज, मोहम्मद सलमान, अहमद और फरीदुद्दीन नामक युवक बाइक से पहुंचे और शराब के लिए रुपये मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान एक युवक ने तमंचा लहराया, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
Trending Videos