{"_id":"697bb5b017acec80e507c420","slug":"flower-business-increased-as-soon-as-the-wedding-season-started-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-121982-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सहालग शुरू होते ही बढ़ा फूलों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सहालग शुरू होते ही बढ़ा फूलों का कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले से ही बुक होने लगे फूलों के ऑर्डर, दाम भी हुए महंगे
फोटो 29 एमएएचपी 21 परिचय-ऊदल चौक स्थित दुकान में फूल की बुकिंग करते ग्राहक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सहालग का सीजन आते ही फूलों का व्यापार बढ़ गया है। फूलों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। ग्राहकों ने पहले से ही अपने ऑर्डर बुक कर दिए हैं। जिससे फूल का कारोबार करने वालों की जमकर चांदी हो रही है। सहालग के चलते फूल के दामों में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।
शहर में फूलों का व्यापक व्यापार होता है। जिले में 11 हेक्टेयर में फूलों की खेती होती है। इसके अलावा बाहर से भी फूल मंगाए जाते हैं। आमतौर पर गेंदा लगभग 70 से 120 किलो बिकता है जबकि गुलाब 150 से 250 किलो के आसपास मिलता है। सहालग का सीजन शुरू होते ही इनके दामों में इजाफा हुआ है। फरवरी माह में सहालग ज्यादा है। फूलों की बुकिंग अभी से ही शुरू हो गई है। इससे सहालग में फूलों की कीमत और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में फूलों की बागवानी करने वाले किसानों को यह सीजन फायदेमंद साबित होगा।
फूल विक्रेता रोहित सैनी ने बताया कि वर्तमान में देसी गुलाब के फूल 250 रुपये किलो, गेंदा 150 रुपये किलो व इंग्लिश रोज 300 रुपये प्रति बंडल बिक रहा है। सहालग को लेकर ग्राहकों की डिमांड आने लगी है। इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। उद्यान निरीक्षक देवीचरण कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार की रात हल्की बारिश हुई। यह बारिश फूलों की खेती के लिए वरदान बन गई है। पौधों को नमी की जरूरत थी और बारिश से खेतों को पानी मिल गया। इससे फूलों की फसल बेहतर होगी। जिले में छह हेक्टेयर में गेंदा व पांच हेक्टेयर में गुलाब की खेती होती है। हल्की बारिश होने से अब फूलों का उत्पादन बढ़ेगा।
Trending Videos